UP Orai Jalaun Husband Killed Wife Traveled With dead body for 450 kms Threatened to kill before पत्नी की हत्या के बाद 450 किमी सफर कर शव घर लाया पति, एक दिन पहले दी थी मर्डर की धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Orai Jalaun Husband Killed Wife Traveled With dead body for 450 kms Threatened to kill before

पत्नी की हत्या के बाद 450 किमी सफर कर शव घर लाया पति, एक दिन पहले दी थी मर्डर की धमकी

पंजाब में पत्नी की हत्या कर पति शव लेकर घर पहुंच गया। जिसके बाद शव घर मे छोड़ परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मायके वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान देख भड़क गए और हंगामा करने लगे।

Srishti Kunj संवाददाता, सैदनगरSat, 3 May 2025 11:29 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी की हत्या के बाद 450 किमी सफर कर शव घर लाया पति, एक दिन पहले दी थी मर्डर की धमकी

पंजाब में पत्नी की हत्या कर पति शव लेकर घर पहुंच गया। जिसके बाद शव घर मे छोड़ परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मायके वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान देख भड़क गए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि एक दिन पहले ही आरोपी ने मायके वालों को हत्या की चेतावनी दी थी। जिसके बाद उसे समझाया भी गया था, लेकिन, उसने हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने विवाहिता के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी निजामुद्दीन पंजाब के मोहाली शहर में बिरयानी का होटल चलाता है। वह अपनी पत्नी मेहनाज उम्र 25 वर्ष के साथ होटल के पास में ही किराए के मकान में रहता था। मायके वालों के अनुसार निजामुद्दीन शराब पीने का आदी था। जिसका विवाहिता विरोध करती थी। आरोप है कि गुरुवार विवाहिता ने जब शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी ससुराल फोन कर विवाहिता की शिकायत करते हुए चेतावनी दी थी। जिसके बाद आरोपी निजामुद्दीन ने शुक्रवार सुबह फिर अपनी ससुराल फोन किया और विवाहिता की मौत हो जाने की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:पूर्व एमएलसी ने अवैध खनन से खड़ा किया हजारों करोड़ का साम्राज्‍य, भगोड़ा घोषित

इस बीच आरोपी पत्नी का शव लेकर अपने गांव पहुंच गया। विवाहिता का शव गांव पहुंचा तो निजामुद्दीन के परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान निजामुद्दीन परिजनों समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के शव पर चोट के निशान देख मायके वाले भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया की मजिस्ट्रेट को बुलाकर पंचायत नामे की प्रक्रिया की जा रही है।