up weather imd alert as easterly wind weakened intensity of sun increased mercury rose in 2 days UP Weather: यूपी में पुरवा के कमजोर पड़ते ही बढ़ी धूप की तल्‍खी, 2 दिन में पारा पहुंच सकता है 41 पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather imd alert as easterly wind weakened intensity of sun increased mercury rose in 2 days

UP Weather: यूपी में पुरवा के कमजोर पड़ते ही बढ़ी धूप की तल्‍खी, 2 दिन में पारा पहुंच सकता है 41 पार

  • यूपी में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। रविवार को लखनऊ में तापमान 2.7 की बढ़त के साथ 38.6 डिग्री तक पहुंच गया जो कि शनिवार को 35.9 दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 25.1 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Ajay Singh संवाददाता, लखनऊ/ कानपुरMon, 21 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी में पुरवा के कमजोर पड़ते ही बढ़ी धूप की तल्‍खी, 2 दिन में पारा पहुंच सकता है 41 पार

UP Weather Update: यूपी में आंधी-पानी के बाद अब चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की जाने लगी है। मौसम का मिजाज बदल गया है। पुरवा के कमजोर पड़ते ही धूप की तल्खी बढ़ने लगी। रविवार को लखनऊ में तापमान 2.7 की बढ़त के साथ 38.6 डिग्री तक पहुंच गया जो कि शनिवार को 35.9 दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 25.1 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में 2 से 4.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त हो सकती है। कई शहरों में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार आसमान में चक्रवाती हवा की स्थिति उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक सिमट चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड से सटे पश्चिमी जिलों से लेकर तराई के क्षेत्रों में सोमवार की सुबह तक इसका असर रह सकता है। प्रदेश के लखनऊ समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क हो चला है। आने वाले दो दिनों में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में आने वाले जिलों में हीट वेव की स्थिति का पूर्वानुमान है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें:यूपी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर भर्ती के फर्जी पेपर से 1 करोड़ की वसूली, 3 गिरफ्तार

40 डिग्री पहुंचा पारा सीजन के सबसे गर्म दिन-रात

कड़ी धूप के बीच रविवार को कानपुर में तापमान तीन डिग्री की छलांग के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम पारा 26.4 पर पहुंच गया। इसी के साथ सीजन के सबसे गर्म रात-दिन रिकॉर्ड हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे हीट वेव मानते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। 24 अप्रैल तक तापमान 43 डिग्री पहुंच सकता है। सन 2010 में 20 अप्रैल को रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। जो अप्रैल 2025 में 26.4 डिग्री रहा।

लगातार नरम चल रहे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज धूप खिली और दिन का तापमान 36.8 से सीधे 40 पर आ गया। इससे पहले सात अप्रैल को पारा सर्वाधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 25.4 से 26.4 हो गया जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। अप्रैल में आमतौर पर पारा 40 से नीचे ही रहता है। इस वर्ष तीसरे सप्ताह में ही 40 डिग्री पर पहुंच गया। यह खतरनाक संकेत है। पारा अधिक होने से दिन में नमी का प्रतिशत 20 तक सिमट गया। यह सीजन की सबसे कम नमी है। अधिकतम नमी 64 प्रतिशत रही। रात में हल्के बादल भी रहे।

ये भी पढ़ें:खेत में बैग देख अवाक रह गए किसान, पुलिस ने खोला तो निकली लाश; देवरिया में हड़कंप

हवा की दिशा चार दिनों के बाद उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी हो गई। दिशा बदलते ही तापमान ने उछाल मारा। हीट वेव की पूर्वानुमान से पहले ही शुरुआत हो गई। हवा की रफ्तार भी 40-45 किमी प्रति घंटा रही, यह लू जैसी स्थिति थी। सीजन में पहली बार लोगों को दिन में तपिश का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 23-24 को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। अब लू भी चलेगी। अप्रैल में इस तेवर की गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। 26 के बाद तापमान में गिरावट संभव है।

24 तक राहत की कोई संभावना नहीं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अब हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल 24 तक राहत की संभावना नहीं है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आईएमडी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों (सोमवार से) में मथुरा, आगरा, इटावा, एटा, मैनपुरी, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, जालौन में ऊष्ण लहर (हीट वेव) की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।