Celebrating 50 Years of Life Jyoti Institute Former Disabled Students Reunion वर्षों बाद साथियों से मिलीं दिव्यांग छात्राएं, चेहरे खिले , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCelebrating 50 Years of Life Jyoti Institute Former Disabled Students Reunion

वर्षों बाद साथियों से मिलीं दिव्यांग छात्राएं, चेहरे खिले

Varanasi News - सारनाथ स्थित जीवन ज्योति विकलांगतार्थ संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने पर पूर्व दिव्यांग छात्राओं का सम्मेलन हुआ। लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया और सहपाठियों से मिलकर खुशी व्यक्त की। कई पूर्व छात्राएं आज...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 28 April 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
वर्षों बाद साथियों से मिलीं दिव्यांग छात्राएं, चेहरे खिले

सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। अकथा स्थित जीवन ज्योति विकलांगतार्थ संस्थान के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर रविवार को पुराछात्र सम्मेलन हुआ। लगभग दो सौ पूर्व दिव्यांग छात्राओं ने भागीदारी की। वर्षों बाद सहपाठियों से मिलीं छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। उनके चेहरे खिल उठे।

संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर चुकी कई पूर्व दिव्यांग छात्राएं आज उच्च पदों पर हैं। इनमें पुष्पा कुमारी गेल इंडिया में राजभाषा ऐंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स में सीनियर सुप्रिटेंडेंट हैं। नफीसा तरीन यूएचएस रानी पोखर में शिक्षक हैं। डॉ. स्मृति सिंह जाकिर हुसैन कॉलेज में इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. शिप्रा शुक्ला तेवपुर सेंट्रल विवि (असम) में हिंदी की प्रोफेसर हैं। वहीं लक्ष्मी विश्नोई श्यामलाल कॉलेज (दिल्ली) में हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।