BJP Expands Ranikhet and Tadhikhet Executive Teams Umesh Pant Reappointed Secretary उमेश पंत फिर बने भाजपा रानीखेत नगर महामंत्री, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP Expands Ranikhet and Tadhikhet Executive Teams Umesh Pant Reappointed Secretary

उमेश पंत फिर बने भाजपा रानीखेत नगर महामंत्री

भाजपा ने रानीखेत और ताड़ीखेत मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उमेश पंत को महामंत्री बनाया गया है। रानीखेत में दर्शन मेहरा और ताड़ीखेत में मंजीत भगत और शंकर राम को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 19 May 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
उमेश पंत फिर बने भाजपा रानीखेत नगर महामंत्री

रानीखेत। भाजपा ने रानीखेत और ताड़ीखेत मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उमेश पंत को दुबारा महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।पंत के अलावा रानीखेत में दर्शन मेहरा दूसरे महामंत्री होंगे। जबकि ताड़ीखेत में मंजीत भगत और शंकर राम को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल और जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट की सहमति से नगर अध्यक्ष ललित मेहरा ने यह घोषणा की है। कार्यकारणी में अजय चौहान, नीरज तिवारी, भावना पालीवाल एवं जगदीश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रेखा पांडेय, विनोद कुमार दास, महेंद्र पाल सिंह रावत, कमला बिष्ट मंडल मंत्री बने है। खजान जोशी मंडल कोषाध्यक्ष, खजान पांडेय कार्यालय मंत्री, रामेश्वर गोयल मीडिया संयोजक, अमित हर्बोला आईटी संयोजक तथा हरीश पांडेय को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

ताडीखेत में लक्ष्मण सिंह, रेखा भट्ट, राजेंद्र आर्य, मदन सिंह रावत उपाध्यक्ष, भारती बिष्ट, पान सिंह रौतेला, चन्दन सिंह देव एवं प्रभा फर्त्याल को मंत्री बनाया गया है। अरविंद परमार कोषाध्यक्ष, देवेंद्र पांडेय कार्यालय मंत्री, दीपक जोशी मीडिया संयोजक, सूरज बिष्ट को आईटी संयोजक तथा देवेंद्र सिंह नेगी को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।