BJP Organizational Meeting Candidates Emerge for Mandal President Positions चौखुटिया में अध्यक्ष के लिए सात ने की दावेदारी, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP Organizational Meeting Candidates Emerge for Mandal President Positions

चौखुटिया में अध्यक्ष के लिए सात ने की दावेदारी

भाजपा के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष गठन के लिए लोनिवि विश्राम गृह में बैठक हुई। चौखुटिया में सात और मासी भूमिया मंदिर में तीन कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। बैठक में मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 17 Feb 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
चौखुटिया में अध्यक्ष के लिए सात ने की दावेदारी

भाजपा के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष गठन के लिए सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में बैठक हुई। चौखुटिया में सात कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। वहीं, मासी भूमिया मंदिर सभागार में हुई बैठक में तीन ने दावेदारी पेश की। सोमवार को दर्जा राज्य मंत्री दिनेश शर्मा,नगर निगम के महापौर अजय वर्मा व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। चौखुटिया में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष नारायण रौतेला, मुकेश पांडे, कुलदीप आर्या, उमराव सिंह नेगी, दिगंबर नेगी, मोहन सिंह मेहरा व गुड्डू कठायत ने तो मासी मंडल के लिए चंदन सिंह बिष्ट, नंदकिशोर आर्या व हरीश उपाध्याय ने दावेदारी पेश की। यहां सदानंद पांडे, नपं अध्यक्ष रेवती देवी, गंगा सिंह रावत, पूरन संगेला, दीपक नेगी, विनोद भट्ट, तारा नेगी, गणेश नायक, मदन घुघत्याल, पूरन देवतल्ला, सुरेंद्र संगेला, उत्तम पटवाल, एनडी उप्रेती, बिंदेश्वरी पांडे, गोपाल गिरी, लछम सिंह, सुभाष बिष्ट, तरूण रावत,भगवत सिंह, शंकर जोशी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।