Chaukhutia Nagar Panchayat Elects First Chairperson Revati Devi Prioritizes Development चौखुटिया नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष ने ली शपथ, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsChaukhutia Nagar Panchayat Elects First Chairperson Revati Devi Prioritizes Development

चौखुटिया नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष ने ली शपथ

अगनेरी मैदान के सांस्कृतिक मंच में हुआ शपथ ग्रहण समारोह चौखुटिया नगर पंचायत की पहली ने ली शपथ चौखुटिया नगर पंचायत की पहली ने ली शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 6 Feb 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
चौखुटिया नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष ने ली शपथ

चौखुटिया, संवाददाता। 2018 में बनी नगर पंचायत चौखुटिया को आखिरकार अपना पहला मुखिया मिल गया। नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष रेवती देवी ने गुरुवार को चार सभासदों के साथ शपथ ली। सभी ने नगर के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। मां अगनेरी मैदान के सांस्कृतिक मंच में हुए शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज ने अध्यक्ष रेतवी देवी को शपथ दिलाई। तत्पश्चात वार्ड सदस्य गनाई लीला कैडा, फुलई लक्ष्मी कान्त भट्ट, धुधलिया पायल देवी, चांदीखेत राकेश कुमंया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष रेवती देवी ने सभी वार्डों की पेयजल, सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, सिचाई गूलों की मरम्मत, रास्तों के निर्माण, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, लावारिस व जंगली जानवरों से निजात दिलाने की बात दोहराई। यहां ईओ सुभाष चन्द्र, बीडीओ दिलमणी जोशी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप भगत, सदानंद पांडे, विधायक प्रतिनिधि हीरा बिष्ट, सदानंद पाण्डे, सुरेंद्र संगेला, गोपाल गिरी, बिशन सिंह बिष्ट, कुलदीप आर्या, नंदन सगेला, पूरन संगेला, दीपक नेगी, चन्दन बिष्ट, गणेश नायक, विनोद भट्ट, बिन्देश्वरी पाण्डे, नन्द किशोर, युगल किशोर, गोविंद देवी, नंदी नैनवाल आदि थे।

बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

नगर पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सदस्यों की शपथ ग्रहण के बाद बैठक हुई। नगर पंचायत कार्यालय फुलई पंचायत घर में हुईं पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि जल्दी अगली बैठक कर नगर पंचायत विकास का खाका तैयार किया जाएगा। यहां नगर पंचायत ईओ सुभाष चंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।