Congress Party to Mobilize Public Support for Quarba Issue on May 22 ‘क्वारब के लिए आंदोलन में आम लोगों की होगी भागीदारी, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Party to Mobilize Public Support for Quarba Issue on May 22

‘क्वारब के लिए आंदोलन में आम लोगों की होगी भागीदारी

कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक में क्वारब की समस्या पर चर्चा की गई। 22 मई को जन आंदोलन का ऐलान किया गया है, जिसमें पहाड़ और तराई की जनता का समर्थन मिलेगा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि प्रशासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 17 May 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
‘क्वारब के लिए आंदोलन में आम लोगों की होगी भागीदारी

चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें क्वारब की समस्या पर चर्चा हुई। ऐलान किया कि 22 मई को प्रस्तावित आंदोलन में पहाड़ से लेकर तराई की जनता का समर्थन मिलेगा। साथ ही प्रदेश के कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी आंदोलन में शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा-नैनीताल जिले को जोड़ने वाले एनएच में क्वारब की समस्या एक साल से जस की तस बनी हुई है। इसके बाद भी शासन-प्रशासन महज दावे कर रहे हैं। जमीनी हकीकत में समस्या के समाधान के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

कहना था कि मानसून सीजन सिर पर है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय सांसद जो स्वयं एनएच विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री हैं वह महज योजना बनाने के लिए बैठक में बैठक बुला रहे हैं। रोज नए-नए प्रेस नोट जारी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जो अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 22 मई को कांग्रेस बड़ा जन आंदोलन करेगी। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ पहाड़ से लेकर तराई की जनता शिरकत करेगी। विधायक माननीय मनोज तिवारी ने कहा कि 24 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया, लेकिन शासन-प्रशासन सोया रहा। अब मानसून नजदीक है तो उन्हें समस्या की गंभीरता का पता चल रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि निष्क्रिय हो चुके शासन-प्रशासन को जगाने के लिए जनआंदोलन जरूरी है। ये रहे मौजूद- नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दीपक कुमार, तारा चंद्र साह, अमरजीत भाकुनी, हिमांशु मेहता, धीरेन्द्र गैलाकोटी, गीता मेहरा, हेम तिवारी, सुशील साह, महेश आर्य, नरेंद्र कुमार, रविन्द्र टम्टा, राजेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, इसरार एहमद, गोपाल तिवारी, आनंद बिष्ट, राजन सिंह, हर्ष कनवाल, बीके पांडे, अंबीराम, नारायण दत्त पांडे, तारा तिवारी, गोपाल सिंह चौहान, चंदन कुमाऊनी, देवेन्द्र बिष्ट, रोहित रौतेला, तारु तिवारी, राजेश कुमार, लीला जोशी, कार्तिक साह, गुंजन चम्याल, पूरन रौतेला, कैलाश तिवारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।