अल्मोड़ा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
लोगों ने कई दिनों से बारिश का इंतजार किया, और शुक्रवार सुबह लगभग आधे घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश के दौरान ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश ने...

कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली। शुक्रवार सुबह करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि ठीक ऑफिस जाने के समय में बारिश होने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। अल्मोड़ा में बीते कुछ दिनों से आसमान में बादलों को जमावड़ा लग रहा था, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इससे गर्मी के साथ उमस बढ़ रही थी। गुरुवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद एक बार फिर धूप खिल गई। शुक्रवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। ठीक दस बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई।
कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने से बाजार आने वाले और कामकाजी लोगों को परेशानी में डाल दिया। लोगों को बारिश से बचने के लिए दुकानों में शरण लेनी पड़ी। कई लोग बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। करीब आधे घंटे की बारिश ने गर्मी और उमस को गायब कर दिया। इससे अल्मोडा का मौसम खुशनुमा हो गया। शाम के समय लोग मौसम का आनंद लेने घरों से बाहर निकले। वहीं, स्याल्दे में हुई बारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर सूख रहे धारे-नौलों में हल्की जान लौट आई है। इसके अलावा जंगलों में लग रही आग से भी राहत मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।