BSE Odisha 10th Result 2025 OUT : ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, orissaresults.nic.in पर करें चेक
BSE Odisha 10th Result 2025: स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

BSE Odisha 10th result 2025 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स शाम 6 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक का लिंक 6 बजे एक्टिव होगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने मध्यमा परीक्षा, 2025, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, 2025 (प्रथम), और वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एएचएससी) के परिणाम एक साथ घोषित किए हैं। ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस साल 5.22 लाख से अधिक छात्रों ने ओडिशा कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था।
रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
कैसा रहा था 2024 का रिजल्ट
बीते वर्ष ओडिशा बोर्ड 10वीं में 96.07 फीसदी छात्र सफल हुए थे। कुल लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.75 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.05 प्रतिशत रहा था। 4,158 छात्रों को उच्चतम ग्रेड A1 मिला था जबकि अधिकतम छात्रों ने C ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
ए1- 4,158
ए2- 29,838
बी1- 77,567
बी2- 1,18,750
सी -1,22,271
डी - 95,934
ई -62,791
फेल- 8,585
2023 का रिजल्ट कैसा रहा था
2023 में ओडिशा बोर्ड 10वीं में कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अच्छा रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 95.75 जबकि लड़कियों का 97.05 फीसदी रहा था।
ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
- ओडिशा 10वीं के रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद Annual Examination Result 2025 लिंक चुनें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व रोल नंबर डालें।
- सब्मिट करने पर बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2025 दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करने के बाद ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2025 का प्रिंटआउट लें।
- यह मार्कशीट प्रोविजनल है छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगीय़