‘महिला उत्पीड़न के मामले रोकने में भाजपा सरकार विफल
रानीखेत में कांग्रेस लोस प्रभारी जया का हुआ स्वागत रानीखेत में कांग्रेस लोस प्रभारी जया का हुआ स्वागत रानीखेत में कांग्रेस लोस प्रभारी जया का हुआ स्वागत
रानीखेत, संवाददाता। महिला कांग्रेस की लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक का गुरुवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी से मिलजुलकर एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। प्रभारी जया कर्नाटक ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न और दुराचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकारें इन्हें रोकने में असमर्थ हैं। यहां स्प्रिंग फील्ड स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की माता कौशल्या माहरा का आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष गीता पवार ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंद्रा रावत को कार्यकारी अध्यक्ष, रजनी जोशी और बबिता साह को उपाध्यक्ष, पुष्पा बिष्ट और कुसुम बिष्ट को सचिव, नाजिश को नगर मंत्री, स्वाति बंसल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रभारी के साथ पहुंची पूर्व महानगर सचिव चंपा चिलवाल, पूर्व पार्षद राधा आर्य का भी स्वागत किया। अध्यक्षता महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने संचालन कुलदीप कुमार ने किया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्पना आर्या, अंजू बोरा, प्रियंका, माधवी देवी, चंपा देवी, आशा देवी, नीलम रावत, हेमा देवी, सांची चौरसिया, गिरिजा माहरा, मीनाक्षी साह, पूजा साह, किरन अधिकारी, सरिता देवी थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।