Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsRanikhet Launches Campaign to Combat Plastic Pollution with Community Involvement
प्लास्टिक प्रदूषण के खात्मे को छावनी का अभियान शुरू
रानीखेत में प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए छावनी परिषद ने अभियान शुरू किया है। यह अभियान पांच जून तक चलेगा और निर्वाणा पार्क से शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने सफाई में सहयोग किया और...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 8 April 2025 11:27 AM
रानीखेत। प्लास्टिक प्रदूषण के खात्मे को छावनी परिषद ने अभियान शुरू कर दिया है। पांच जून तक छावनी क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। निर्वाणा पार्क से इसकी शुरुआत कर दी गई है। छावनी के अधिकारी, कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के दुरुपयोग बताए। स्प्रिंग फील्ड तक प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। अब सातों वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह और चंदन कुमार ने बताया कि प्लास्टिक उन्मूलन में सामाजिक भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।