पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन के बसंत बने अध्यक्ष
रानीखेत में पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मांगों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ, जिसमें...

रानीखेत। पेयजल तकनीकी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मांगों को लेकर संघर्ष करने प्र सहमति बनी। इस दौरान शाखा कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रावत और चंद्र शेखर जोशी की देखरेख में कुशल सिंह नवियाल को संरक्षक, बसंत सिंह बिष्ट अध्यक्ष, गिरीश गिरी उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र सिंह सचिव, हेमंत सिंह अधिकारी उप सचिव, मनीष सिंह कोषाध्यक्ष, सौरभ बिष्ट उपकोषाध्यक्ष, दीप चंद्र संगठन मंत्री और प्रकाश मनरल प्रचार मंत्री चुने गए। मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, खुशाल सिंह, जीवन सिंह, भुवन पाठक, प्रमोद पंत, हरीश राम, पूरन बिष्ट, गिरधर बंगारी, महेंद्र सिंह मनरल संगठन के सदस्य बनाये गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।