जाम ने सुबह से ही लोगों की आफत बढ़ाई
हल्द्वानी में जाम ने लोगों को परेशान कर दिया है। सिंधी चौराहे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और यातायात कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुखानी चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 8 May 2025 12:08 PM
हल्द्वानी। हल्द्वानी में जाम ने गुरुवार को सुबह से ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिंधी चौराहे पर यातायात जाम लगने से व्यवस्था चरमरा गई। यहां तैनात यातायात कर्मी के ट्रैफिक दुरुस्त कराने में पसीने छूट गए। इसके अलावा मुखानी चौराहे पर भी जाम के लगातार हालात बन रहे हैं। एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि यातायात पुलिस को जरुरी निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।