Akhil Vishva Gayatri Parivar s Jyoti Kalash Yatra Reaches Bhadrakali Temple Celebrating 100 Years of Akhand Jyoti ज्योति कलश यात्रा भद्रकाली मंदिर पहुंची, समिति ने किया स्वागत, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsAkhil Vishva Gayatri Parivar s Jyoti Kalash Yatra Reaches Bhadrakali Temple Celebrating 100 Years of Akhand Jyoti

ज्योति कलश यात्रा भद्रकाली मंदिर पहुंची, समिति ने किया स्वागत

कांडा में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा भद्रकाली मंदिर पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया। यह अखंड ज्योति 18 जनवरी 1926 को जलाई गई थी, जो 2026 में 100 वर्ष पूरे करेगी। इसके दर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरThu, 22 May 2025 11:37 AM
share Share
Follow Us on
ज्योति कलश यात्रा भद्रकाली मंदिर पहुंची, समिति ने किया स्वागत

कांडा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा भद्रकाली मंदिर कांडा पहुंची। यहां पहुंचने पर मंदिर समित तथा क्षेत्र के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। गायत्री परिवार के लोगों ने बताया कि यह अखंड ज्योति 18 जनवरी 1926 को जलाई थी। 2026 में इसे 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस दीपक के सानिध्य में अपनी समस्याओं का समाधान होता है। दर्शन मात्र से अपनी बहुत सारी बुराइयों का नाश होता है। ज्योति के दर्शन के साथ ही ऋषि सत्ता द्वारा लिखी गई अखंड ज्योति पत्रिका को भी 90 वर्ष पूरे होने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।