Max Jeep Accident in Tanakpur Three Injured and Treated चूका मार्ग में मैक्स जीप पलटी, तीन यात्री घायल, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsMax Jeep Accident in Tanakpur Three Injured and Treated

चूका मार्ग में मैक्स जीप पलटी, तीन यात्री घायल

टनकपुर में चूका मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी को मामूली चोटों के बाद छुट्टी दे...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतFri, 11 April 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
चूका मार्ग में मैक्स जीप पलटी, तीन यात्री घायल

टनकपुर। चूका मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक गत रात्रि ग्रामीणों को लेकर टनकपुर से चूका जा रही मैक्स जीप संख्या यूके 05-0573 कलढूंगा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार लोडियालशेरा चम्पावत निवासी मनोज सिंह (19) पुत्र नवीन सिंह, खिरद्वारी निवासी सुनीता देवी (30) पत्नी टीका सिंह निवेश (17) पुत्र पूरन सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया। उपचार के उपरांत उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि तीनों घायल मामूली रूप से चोटिल थे, जिनको उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।