Tri-color Valor March Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor कुलेठी में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTri-color Valor March Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor

कुलेठी में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

चम्पावत में कुलेठी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना का आभार व्यक्त करना और देशभक्ति का प्रदर्शन करना था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 20 May 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
कुलेठी में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

चम्पावत। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद कुलेठी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिमवत्स संस्था के सहयोग से तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ सभी लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। इस यात्रा के जरिए सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। भारत मां की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया। वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवांवित किया है।

पूरा देश एकजुट है। आतंकवाद और पाकिस्तान की ना-पाक करतूत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हर नागरिक मुट्ठी की तरह एक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना के भूतपूर्व सैनिक दिनेश चंद्र पांडेय ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र सिंह बोहरा ने किया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक राम सिंह बोहरा, पूरन सिंह धौनी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, शुभम रावत, प्रधानाध्यापक डुंगरदेव जोशी सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आयोजन में हिमवत्स संस्था का विशेष सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।