BJP Youth Wing Protests Against Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBJP Youth Wing Protests Against Sonia and Rahul Gandhi in National Herald Case

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम आने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर उनका पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 18 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नाम उजागर होने को लेकर भाजयुमो महानगर कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, आशीष रावत, कार्यालय प्रभारी विमल चौधरी, प्रदेश संयोजक प्रगति रावत, महामंत्री तरुण जैन, उपाध्यक्ष पारस गोयल, उत्कर्ष गुप्ता, अमित पंवार, कार्तिक जेटली, शुभम भंडारी, सागर तोमर, सिद्धार्थ सिंह, रोहित चौहान, हर्ष गहलोत, सचिन नैथानी, सूरज रावल, दयाल बिष्ट, सिद्धांत बडोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।