भगवान परशुराम की तरह शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा लेनी चाहिए
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर राम परशुराम मंदिर में कार्यक्रम हुआ। भगवान परशुराम की मूर्ति को 108 दीयों से सजाया गया। वेद पाठ किया गया और आचार्य पवन शर्मा ने शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा...

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर भगवान राम परशुराम मंदिर प्रकाश नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की मूर्ति को 108 दीयों से सजाया गया। श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक ब्राह्मणों ने वेद पाठ किया। आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि हमें भगवान परशुराम की तरह शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा लेनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। हमें उन्हें अपना आदर्श मान कर लोगों को सही राह दिखानी चाहिए। इस दौरान वैदिक ब्राह्मण सभा के सदस्य रविन्द्र तिवारी, अरविंद शर्मा, सुनील मेहता, बीएम शर्मा, शम्भू थपलियाल, महामंत्री गौरव बक्शी, रजनी वोहरा, शशि गुप्ता, शालिनी थपलियाल, नीलम, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।