वनाधिकारियों का आभार जताया
देहरादून में खलंगा वन क्षेत्र को वनाग्नि से बचाने के लिए संयुक्त नागरिक संगठन ने वनाधिकारियों का आभार जताया। सचिव सुशील त्यागी ने कहा कि प्रभावी योजना बनाने के लिए बलभद्र खलंगा क्षेत्र विकास समिति और...

देहरादून। खलंगा वन क्षेत्र को वनाग्नि से बचाने के लिए प्रभावी उपाय करने पर संयुक्त नागरिक संगठन ने वनाधिकारियों को आभार जताया। सचिव सुशील त्यागी ने कहा कि खलंगा क्षेत्र में वनाग्नि रोकने के लिए प्रभावी योजना बनाने, युद्ध स्मारक की सुरक्षा, इस क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से दूर रखने को लेकर बलभद्र खलंगा क्षेत्र विकास समिति और संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व वनाधिकारियों से मिले थे। इसके बाद यहां वन बैरियर लगाने और वन चौकी बनाने की तैयारी चल रही है। समिति के कर्नल विक्रम सिंह थापा, संयुक्त नागिरक संगठन के ठाकुर शेर सिंह, क्षत्रिय चेतना मंच के सचिव रवि सिंह नेगी आदि ने वन विभाग के सकारात्मक कदमों का आभार व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।