Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTeen Runs Away to Mumbai Rescued by Police and Reunited with Family
परिजनों से नाराज किशारी मुंबई में मिली
राजपुर क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों से नाराज होकर मुंबई चली गई। 19 मई को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर किशोरी को बोरीवली, मुंबई से बरामद...
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 24 May 2025 03:42 PM

राजपुर क्षेत्र में परिजनों से नाराज होकर एक किशोरी मुंबई चली गई। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार 19 मई को महिला ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से लापता हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली। पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और किशोरी को बोरीवली मुंबई से सकुशल बरामद किया। शनिवार को किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।