Uttarakhand CM Pushkar Dhami Promotes Sanskrit Language for Youth Employment संस्कृत को रोजगार से जोड़ा जाएगा: धामी , Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand CM Pushkar Dhami Promotes Sanskrit Language for Youth Employment

संस्कृत को रोजगार से जोड़ा जाएगा: धामी

संशोधित: यज्ञ, कर्मकांड, वेद अध्ययन के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हों:धामी अथवा संस्कृत को रोजगार से

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 24 April 2025 04:23 PM
share Share
Follow Us on
 संस्कृत को रोजगार से जोड़ा जाएगा: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं। इसके तहत यज्ञ,कर्मकांड, वेद अध्ययन में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कि जाएंगे। साथ ही प्रदेश में एक लाख लोगों को संस्कृत बोलना सिखाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। राज्य में वेद अध्ययन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। गुरूवार को सचिवालय में संस्कृत अकादमी की सामान्य समिति की 10 वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 100 बच्चों को और उसके बाद हर साल एक लक्ष्य निर्धारित कर युवाओं को 16 संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कि सभी कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत भाषा में भी हो। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए जिन राज्यों में अच्छा कार्य हुआ है, उन राज्यों की बैस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर, राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए कार्य किये जाएं।

संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना और पुजारियों को प्रोत्साहन योजना जैसी व्यवस्था बनाये जाने का सुझाव दिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्कृत के प्रश्न जोड़े जाने चाहिए। संस्कृत में शोध को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले संस्कृत विद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। सचिव संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार ने राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, सचिव वी.षणमुगम, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, अपर सचिव ललित माहन रयाल आदि मौजूद रहे।

अहम फैसले:

- संस्कृत के क्षेत्र में शिक्षण, लेखन एवं संस्कृत भाषा के संवर्द्धन करने वालों को वालों को हर वर्ष किया जाएगा सम्मानित

- संस्कृत को राज्य में बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज में संस्कृत में वाद-विवाद, निबंध लेखन, श्लोक प्रतियोगिताएं होंगी

- उत्तराखंड में संस्कृत ग्राम विकसित करने के मुहिम को जिलों से आगे बढ़ाते हुए चरणद्ध तरीके से ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा

- एक लाख लोगों को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से संस्कृत में वार्तालाप करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा

- राज्य में संस्कृत वेदों के अध्ययन की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर वेद अध्ययन केन्द्र भी सरकार स्थापित करेगी

- संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न समसामयिक विषयों पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

- देश -विदेश के विश्वविद्यालयों, संस्कृत अकादमी, संस्कृत संस्थानों के साथ समन्वय के लिए राज्य में आयोजित किया जाएगा सम्मेलन

पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार लोगों को श्रद्धाजंलि

देहरादून। संस्कृत शिक्षा अकादमी की बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले में मारे गए निर्दोँष लोगों को श्रद्धाजंलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाओं का प्रकट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कायराना हमले के जिम्मेदार हर आंतकी को बख्शा नहीं जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।