Aryaman Vikram Birla Institute Taekwondo Team Shines in State Championship हर्षिता, क्रियांश और आरव ने ताइक्वांडो में जीता सोना, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsAryaman Vikram Birla Institute Taekwondo Team Shines in State Championship

हर्षिता, क्रियांश और आरव ने ताइक्वांडो में जीता सोना

हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिडला इंस्टीट्यूट की ताइक्वांडो टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में हर्षिता ने स्वर्ण, जबकि बालक वर्ग में क्रियांश और आरव ने स्वर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 19 May 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
हर्षिता, क्रियांश और आरव ने ताइक्वांडो में जीता सोना

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिडला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की ताइक्वांडो टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में दमखम दिखाया। इसे लेकर सोमवार को विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। कोच कमलेश तिवारी के मार्गदर्शन में बालिका वर्ग में हर्षिता ने स्वर्ण, कामाक्षी गार्गी और उष्णा ने रजत, जबकि अनुप्रिया, कनुप्रिया और समीक्षा धनिक ने कांस्य पदक जीते। बालक वर्ग में क्रियांश और आरव ने स्वर्ण, आयुष, शौर्य, दक्ष और यशवर्धन ने रजत पदक जीते। अयांश, हिमांशु और रचित ने कांस्य पदक जीते। चेतिका, हर्षिता और प्रियम ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। समीक्षा धानिक व चेतिका जोशी का मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कमलेश तिवारी ने खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत पर बधाई दी। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य वंदना टम्टा व प्रबंधक सुरेश वाजपेई ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।