रानी अहिल्याबाई महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक : डॉ. नीतू डबास
- रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर बीजेपी ने किया गोष्ठी का आयोजन
हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शनिवार को एक वैंक्वेट हाल में गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक डॉ. नीतू डबास ने रानी अहिल्याबाई की समाज सेवा को महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रानी ने 18वीं सदी में समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से विधवाओं और गरीबों के लिए अन्नक्षेत्र, धर्मशालाएं और मंदिरों का निर्माण करवाकर सामाजिक समावेशिता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद व उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणन एजेंसी अध्यक्ष बलराज पासी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा।
विभाग बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति किरन पांडे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने मंदिरों के पुनर्निर्माण और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ-साथ समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दिया। गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं कार्यक्रम संयोजक नितिन राणा ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, साकेत अग्रवाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, शांति मेहरा, रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका जीना, विंदेश गुप्ता, प्रमोद बोरा, शांति भट्ट, विजय लक्ष्मी चौहान, हरि मोहन अरोरा, विनीत अग्रवाल, रत्नेश शाह, कंचन उप्रेती, मधुकर क्षोत्रिय, पान सिंह, नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।