Hal dwani Municipal Corporation Prepares for Monsoon Flooding Challenges मानसून की तैयारी के लिए पार्षदों से मांगे सुझाव, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHal dwani Municipal Corporation Prepares for Monsoon Flooding Challenges

मानसून की तैयारी के लिए पार्षदों से मांगे सुझाव

हल्द्वानी में नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने पार्षदों के साथ मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों पर चर्चा हुई और सफाई व्यवस्था सुधारने के सुझाव मांगे गए। निगम ने नालों...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 23 May 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
मानसून की तैयारी के लिए पार्षदों से मांगे सुझाव

हल्द्वानी। मानसून की तैयारी के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह से शुक्रवार को पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान बारिश के दौरान जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के संबंध में सुझाव मांगे गए। वहीं वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ मिले सुझावों के अनुसार काम किए जाने का निर्णय लिया गया। मानसून के दौरान हल्द्वानी के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। ड्रेनेज सिस्टम अभी तक नहीं बनने से सड़कों के साथ ही गलियां पानी से भर जाती हैं। मानसून का सीजन नजदीक आते ही नगर निगम ने इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

निगम शहर से गुजरने वाले नालों की सफाई करवा रहा है। वहीं बेहतर तैयारी के लिए शुक्रवार को निगम पार्षदों के साथ बैठक की गई। इस दौरान पार्षदों ने पिछले अनुभवों को देखते हुए गलियों की निकासी नालियों को रोज साफ किए जाने की मांग की। शहर से गुजरने वाली नहरों और नालों में जमा कूड़े को बाहर निकाल कर निस्तारण का सुझाव दिया। जिससे बारिश के दौरान इनकी मदद से पानी शहर से बाहर चला जाए। वहीं वार्ड में चलाए जाने विशेष सफाई अभियान को मानसून तक जारी रखने की मांग की गई। बैठक में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, पार्षद मनोज जोशी, नीमा भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, मुकुल बलूटिया, नवीन जोशी, रईस अहमद गुड्डू, संजय पांडे सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।