घोड़ाखाल में गुलदार ने दुधारू गाय को निवाला बनाया
भवाली क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। घोड़ाखाल की धुलई ग्राम सभा में गुलदार ने ग्राम प्रधान की गाय को मार डाला। प्रधान ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग...

भवाली। क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। जिससे लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है। घोड़ाखाल की धुलई ग्राम सभा में गुलदार ने गुरुवार देर रात गोशाला के अंदर जाकर ग्राम प्रधान गणेश जोशी की दुधारू गाय को निवाला बना लिया। प्रधान जोशी ने बताया कि देर रात आधी तूफान के बीच गुलदार गोशाला के अंदर जाकर उनकी गाय पर झपट गया। कहा कि वन विभाग क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाए जिससे गुलदार को पकड़ा जा सके। यदि पिंजरा नही लगा तो ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि टीम लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।