जलभराव के समाधान के लिए प्रर्दशन
हल्द्वानी के वार्ड 9 तल्ली बमोरी आनंदपुरी में स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रर्दशन किया। बरसात के दौरान कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।...

हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड 9 तल्ली बमोरी आनंदपुरी में जलभराव के समाधान के लिए मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रर्दशन किया। बताया कि बरसात के दौरान कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए महेश नगर से आ रहे नाले को सिंचाई नहर से जोड़ने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि एक ओर जलभराव होता है, वहीं गर्मियों में पेयजल मिलना मुश्किल बना हुआ है। वार्ड की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। इस दौरान पार्षद राजेंद्र सिंह जीना, पुष्पा जोशी, नेहा उप्रेती, नीमा बिष्ट, माया पांडे, ममता पांडे, हेमा जीना, शांति जोशी, अमिता जीना, ज्योति जोशी, ममता जोशी, संगीता जोशी, प्रेमा उप्रेती, दीवान सिंह फर्त्याल, मदन बिष्ट, एमबी जोशी, हृदेश शर्मा, महेंद्र प्रताप, अजय जायसवाल, हरीश नेगी, कमल पंत, भूपेश नेगी, नवीन तिवारी, गौरव जोशी, अतुल जोशी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।