Manoj Kumar s Ashes Immersed in Ganga with Family Rituals अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsManoj Kumar s Ashes Immersed in Ganga with Family Rituals

अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की

दिवंगत सीने अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को विधि विधान के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में विसर्जित की गई। मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 12 April 2025 04:00 PM
share Share
Follow Us on
अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की

दिवंगत सिने अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को विधि-विधान के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में विसर्जित की गई। मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी ने अस्थियां विसर्जित की। मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में बीती चार अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ था। शनिवार को मनोज कुमार के भाई विनय गोस्वामी और दोनों बेटे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित विवेक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन कराया। पुत्र कुणाल ने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।