SC Commission Chair Mukesh Kumar Confirms Vandana Katariya Stadium Name Amid Political Controversy नहीं बदला वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम : मुकेश कुमार, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsSC Commission Chair Mukesh Kumar Confirms Vandana Katariya Stadium Name Amid Political Controversy

नहीं बदला वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम : मुकेश कुमार

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम पहले की तरह रहेगा। केवल स्टेडियम परिसर का नाम योगस्थली रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 25 May 2025 02:57 PM
share Share
Follow Us on
नहीं बदला वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम : मुकेश कुमार

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद का नाम पहले की तरह यथावत रहेगा। केवल स्टेडियम के परिसर का नाम योगस्थली रखा जाएगा। कुछ लोग इस पर राजनीति कर आमजन को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार राज्य अतिथि गृह (डामकोठी) में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार के साथ पत्रकार वार्ता में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान देश की बेटी वंदना कटारिया को सरकार की ओर से मिला है, वह यथावत रहेगा। इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या तक अपना बयान जारी कर चुकी हैं।

बावजूद इसके वंदना कटारिया के परिवार के साथ ही राज्य और देश को भ्रमित करने का काम कर खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने का काम किया जा रहा है। पशु कल्याण बोर्ड (उपाध्यक्ष) राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश का मान बढ़ाया है। उस पर एक दल राजनीति करने में लगा है। स्टेडियम का नाम किसी भी सूरत में नही बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की 14 अप्रैल को हरिद्वार में डॉ. बीआर आंबेडकर समरसता स्मारक बनाने की घोषणा के बाद हरिद्वार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें दिव्य और भव्य समरसता स्मारक बनाया जाएगा। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महापीठ शासनादेश जारी होने के बाद ही इस भ्रम की स्थिति को साफ करती आ रही है, लेकिन एक दल के लोग इसे राजनीतिक रूप देने में लगे हैं। इस मौके पर राजेश गौतम, स्वराज सिंह, किशोर पाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।