BJP Youth Morcha Celebrates Operation Sindoor Success with Rally in Buxar ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला जुलूस, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsBJP Youth Morcha Celebrates Operation Sindoor Success with Rally in Buxar

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला जुलूस

फोटो संख्या-31, कैप्सन- रविवार को किला मैदान में तिरंगा लेकर निकलते भाजपा नेता सौरभ तिवारी व अन्य।फोटो संख्या-31, कैप्सन- रविवार को किला मैदान में तिरंगा लेकर निकलते भाजपा नेता सौरभ तिवारी व अन्य।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 25 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला जुलूस

फोटो संख्या-31, कैप्सन- रविवार को किला मैदान में तिरंगा लेकर निकलते भाजपा नेता सौरभ तिवारी व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर किला मैदान से भारत माता की मूर्ति स्थल तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता पाकिस्तान विरोधी व भारतीय सेना के सम्मान में गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जुलूस के बाद उपस्थित जन समूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस का लोहा दुनिया मानती है। पाकिस्तान व उनके आतंकियों को भारतीय सेना और वैज्ञानिकों ने औकात बताया है।

सेना को प्रधानमंत्री ने खुली छूट दे दी है। सेना का मनोबल और उत्साह शिखर पर है। नया भारत विरोधियों को घर में घुसकर मारने वाला है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री बलिराम केशरी और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आशु राय ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, अमरनाथ जायसवाल, रोहित मिश्र, राहुल दुबे, सर्वेश्वर चौबे, ओमजी यादव, शेषनाथ तिवारी, रमन उपाध्याय, राजू रावत, रवि सिंह, निखिल कुमार, महावीर गुप्ता व गुप्तेश्वर प्रसाद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।