शादी में रिबन काटने की रस्म पर भिड़े वर-वधु पक्ष
बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद में एक शादी में घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म के दौरान वर और वधु पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

बहादराबाद में एक शादी में घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म के दौरान वर और वधु पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों की शादी भी कैंसिल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर क्षेत्राधिकार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आते ही भीड़ तीतर भीतर हो गई। सोमवार की रात मुरादाबाद से बारात बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात एक होटल में ठहराई गई थी। घुड़चड़ी के बाद रिबन काटने की रस्म चल रही थी। बताया जा रहा है की लड़कियों के ऊपर लड़का पक्ष ने छींटाकशी कर दी। इस बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है की लड़की पक्ष के 12 से ज्यादा लोग घायल हैं जबकि लड़का पक्ष के भी 10 लोगों को चोटें आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।