Bhagat Singh Koshyari Calls Indian Constitution the Best in the World at Kashi Pur Event भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान : कोश्यारी, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsBhagat Singh Koshyari Calls Indian Constitution the Best in the World at Kashi Pur Event

भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान : कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरTue, 15 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान : कोश्यारी

काशीपुर। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है। पूर्व सीएम ने यहां आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भागीदारी की। मंगलवार को कुंडेश्वरी के एक गार्डन में समरसता एवं सहभोज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अ​तिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है। बाबा साहब ने छुआछूत अस्पृश्यता समाज से समाप्त करने के लिए सर्वोच्च कार्य किया। वह किसी विशेष समाज के नेता नहीं बल्कि सर्व समाज के नेता थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कागज और कलम की है। बाबा साहब ने बहुत पहले ही कह दिया था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सैनिक विजय सिंह ने की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद सह भोज के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने समाज के लोगों के साथ नीचे बैठकर पंगत में भोजन किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार मंजीत सिंह, राज्य मत्स्य के अध्यक्ष अंबिक चौधरी, अर्जुन कश्यप, कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जाटव ने ने भी संबोधित किया । यहां मनु सिंह, रोहित सिंह, संजय प्रधान, नवबहार सिंह, विशाल नेगी, कमलेश कुमार, हरजिंदर सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।