जसपुर में निकाली रामनवमी शोभायात्रा
राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष (कैबिनेट स्तर)विनय रोहेला लोगों से रूबरू हुए। उनकी समस्यायें सुनकर अफसरों को निर्देश दिए।

जसपुर। गुरुवार को विहिप और बजरंग दल की ओर से नगर में राम नवमी शोभायात्रा में निकाली गई। जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहेला भी शामिल हुए। गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष अपने आवास विकास स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने पत्रकार शौकत राही के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। रोहेला ने उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रोहेला धर्मशाला से शुरू हुई राम नवमी शोभायात्रा में भी शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धर्मशाला में ही समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यहां अशोक खन्ना, महेश प्रजापति, दीपक राणा, ललित चौहान, महिपाल सिंह, कुलवंत सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।