नैनीताल में चलाया स्वच्छता अभियान
नैनीताल में भाजपा के स्थापना दिवस पर नारायण नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व छात्रसंघ सचिव राहुल नेगी ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 12 April 2025 06:44 PM

नैनीताल। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत नारायण नगर वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व छात्रसंघ सचिव राहुल नेगी ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। अभियान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया, सभासद भगवत सिंह रावत, दीपक दास, निशांत कुमार, निखिल, लक्की आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।