Dr B R Ambedkar Jayanti Celebrated by BJP in Nainital डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने की विचार गोष्ठी , Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsDr B R Ambedkar Jayanti Celebrated by BJP in Nainital

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने की विचार गोष्ठी

नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की और राज्य मंत्री शांति मेहरा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालMon, 14 April 2025 12:32 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने की विचार गोष्ठी

नैनीताल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री शांति मेहरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को उनके विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस आयोजन में युवाओं की विशेष भागीदारी रही, जो बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में दया बिष्ट, अमृता शाह, भरत मेहरा, दीपिका, कविता त्रिपाठी, राधा, अरुण, आशीष बजाज, विजय कुमार, मनोज जगती, भागवत रावत, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, शैलेश बिष्ट, युवराज, विक्रम राठौर आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।