Nainital Congress Commemorates Rajiv Gandhi on 34th Death Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Congress Commemorates Rajiv Gandhi on 34th Death Anniversary

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

फोटो नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की ओर से बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर उ

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 21 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी भी आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव ने भारत को 21वीं सदी में सफलता के साथ ले जाने के लिए आईटी के क्षेत्र को आम आदमी से जोड़ा था। पंचायतों को अधिक अधिकार दिए। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देकर उनमें विश्वास पैदा किया। नवोदय विद्यालय की स्थापना करने के साथ ही सार्वजनिक टीकाकरण की व्यवस्था की।

कार्यक्रम में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, कैलाश अधिकारी, पप्पू कर्नाटक, बंटू आर्या, कनक साह, राजेंद्र सिंह मनराल, सुनीता आर्या, नासिर खान, आयुष कुमार, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।