मुनस्यारी में बारिश व ओलावृष्टि
मुनस्यारी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हुआ। शनिवार को मौसम बदलने के बाद, तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। एक घंटे तक ओलावृष्टि से सड़कें और खेत सफेद हो गए। फसलों को नुकसान...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 11 April 2025 09:55 PM

मुनस्यारी। पूरे क्षेत्र में भारी बारिश व ओलावृष्टि से कुछ देर के लिए जन जीवन प्रभावित रहा। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को आधे दिन के बाद मौसम ने यहां रंग बदला। बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। एक घंटे से अधिक समय तक जमकर ओलावृष्टि से यहां पूरी सड़क व खेत सफेद नजर आए। ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। नगर में कुछ ही देर में नालियों का पानी कई जगह सड़कों में बहने लगा। इससे भी लोगों को खासी मुश्किल झेलनी पड़ी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।