लोगों को यातायात के प्रति किया जागरूक
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा, तेज गति और नशे में वाहन न चलाने की सलाह दी। साथ ही,...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 23 May 2025 12:31 PM

पिथौरागढ़। मुनस्यारी में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत क्षेत्र के आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरमोली गांव के स्थानीय लोगो को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने लोगो को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए वाहन को अधिक गति से न चलाने एंव नशे की अवस्था में वाहन न चलाने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत उन्हें अवैध भांग की खेती से दूर रहने की भी हिदायत दी गई
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।