बंदियों को भीषण गर्मी से राहत को दिए 50 पंखे
Agra News - जिला जेल के बंदियों को गर्मी से राहत मिलेगी। रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जेल प्रशासन को 50 सीलिंग फैन दान किए। इसके साथ ही, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने महिला बंदियों और उनके बच्चों के लिए...

जिला जेल के बंदियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बंदियों को बैरक में ठंडी हवा मिलेगी। रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 50 सीलिंग फैन दान स्वरूप जेल प्रशासन को दि गए। वहीं सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के चिकित्सकों की ओर से 120 महिला बंदियों एवं उनके दस बच्चों के उपचार के लिए महिला अहाते में चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें डॉक्टरों ने महिला बंदियों एवं बच्चों की जांचकर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के प्रयास से रोशन चैरिटेबिल ट्रस्ट की सरोज प्रशांत, मनोज वल, आरके चौहान व शालिनी अश्विन द्वारा 50 सीलिंग फैन दिए गए।
वहीं डॉक्टर अमित कुमार गौड़ के सौजन्य से डॉ. मनोज सत्संगी, इल्मा खान, अंशुल मथुरिया, आलिया खान, अंजलि सिंह एवं साबिर खान द्वारा महिला बंदियों का उपचार कर दवाएं दी गई। जेल प्रशासन की ओर से सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जेलर नागेश सिंह, बृजकिशोर गौतम, डिप्टी जेलर सुनील कुमार सिंह, अंजनी कुमार, नवीन कुमार यादव, मनोज शुक्ला, मेघा राजपूत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधांशु यादव और पैरामेडिकल स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।