अदालतों में पहली बार 24 मई से 15 दिनों की गर्मी छुट्टी
गिरिडीह व्यवहार न्यायालय 24 मई से 8 जून तक गर्मी की छुट्टी पर रहेगा। इस बार न्यायालय की मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। कोर्ट 9 जून...

गिरिडीह। व्यवहार न्यायालय में इस साल पहली बार 24 मई से 15 दिनों की गर्मी छुट्टी हो रही है। शुक्रवार को गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में आम दिनों के तरह ही काम-काज हुआ। हालांकि अब 24 मई से 08 जून तक कोर्ट बंद रहेगा। गर्मी की छुट्टी 07 जून तक दी गई है। हालांकि 08 जून को रविवार है। इस लिहाज से अब कोर्ट 09 जून को खुलेगा। उच्च न्यायालय झारखंड के आदेश पर गिरिडीह समेत राज्य के सभी व्यवहार न्यायालयों में गर्मी छुट्टी की व्यवस्था की गई है। पहले 2024 के दौरान गर्मी के मौसम में मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था चलती थी, जिसमें सामान्य दिनों की तरह मामलों की सुनवाई और निष्पादन होता था।
इस बार उच्च न्यायालय के आदेश पर गर्मी के मौसम में पूर्व की मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार 24 मई से 8 जून तक व्यवहार न्यायालय में छुट्टी रहेगी, लेकिन जनता की सुविधा के लिए वेकेशन कोर्ट काम करेंगी। बता दें कि इस साल से गिरिडीह कोर्ट समेत राज्य के सभी जिला और अनुमंडल कोर्ट गर्मी में भी हाइकोर्ट की तरह सामान्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे पर संचालित हुए। पहली अप्रैल से जून तक कोर्ट का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहता था। इस साल से न्यायिक कैलेंडर में गर्मी छुट्टी का प्रावधान किया गया है, जिसके दौरान कोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।