Railway Launches Cleanliness Drive for World Environment Day at Barouni Station बरौनी स्टेशन पर निकाली गई स्वच्छता रैली, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRailway Launches Cleanliness Drive for World Environment Day at Barouni Station

बरौनी स्टेशन पर निकाली गई स्वच्छता रैली

बरौनी स्टेशन पर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सफाई रैली का आयोजन किया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुधाकर के नेतृत्व में यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 23 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
बरौनी स्टेशन पर निकाली गई स्वच्छता रैली

बरौनी, निज संवाददाता। 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर रेलवे द्वारा गुरुवार को बरौनी स्टेशन पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुधाकर के नेतृत्व में सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। साथ ही, यात्रियों को शपथ भी दिलाई गई। मार्च के माध्यम से यात्रियों को प्लास्टिक थैली, प्लास्टिक बोतल व अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता मार्च में शामिल कर्मियों ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई करते हुए लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि यह विशेष अभियान 22 मई से शुरू होकर 5 जून तक लगातार चलेगा।

इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का अधिक उपयोग मानव जीवन व पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसलिए रेलवे यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और सफाई में सहयोग करें। इस दौरान रेलवे कर्मचारी, सफाईकर्मी के द्वारा पर्चा बांटते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।