Murder Mystery Young Man Found Hanging from Tree Family Alleges Foul Play पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMurder Mystery Young Man Found Hanging from Tree Family Alleges Foul Play

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amroha News - सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चौकूनी में 22 वर्षीय युवक धर्मेंद्र का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। धर्मेंद्र बुधवार से लापता था। पुलिस ने तीन लोगों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 24 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चौकूनी निवासी युवक का शव गांव से करीब 700 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह शहतूत के पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गनपत के खेत में शहतूत के पेड़ पर युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा तो गांव में खबर की। शव की शिनाख्त गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र टीकाराम सैनी के रूप में हुई। ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र बुधवार शाम घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग रहा था। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया गया। धर्मेंद्र अविवाहित था और खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर गांव निवासी सतवीर व उसके पिता गनपत, हरी सिंह पुत्र नामालूम निवासी बड़पुरा थाना मंडी धनौरा के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाने का आरोप ढवारसी। टीकाराम सैनी ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। टीकाराम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को परिवार के महीपाल को सतवीर ने फोन किया था। कहा था कि धर्मेंद्र हमारे कब्जे में है। इसके आधार पर परिजन दावा कर रहे हैं कि उनके बेटे को आरोपियों ने मार डाला है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। धर्मेंद्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम ढवारसी। धर्मेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धर्मेंद्र चार बहन-भाईयों में बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उधर, गांव में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। परिजनों ने भी इस बाबत पुलिस को अहम जानकारी दी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच-पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।