Manoj Dhyani Appointed BJP Mandal President in Rishikesh Honored by Former Minister Premchand Agarwal नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsManoj Dhyani Appointed BJP Mandal President in Rishikesh Honored by Former Minister Premchand Agarwal

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

मनोज ध्यानी को ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें बैराज कैंप कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 8 April 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

मनोज ध्यानी को ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। बैराज कैंप कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। जहां प्रेमचंद अग्रवाल ने मनोज ध्यानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में मनोज ध्यानी जैसे कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और यही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को देवतातुल्य की संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं का न सिर्फ सम्मान होता है, बल्कि योग्यतानुसार उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती है, कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अत्योंदय यानी अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, गोपाल सती, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।