झबरेड़ा में भाजपा-कांग्रेस ने शुरू किया जनसंपर्क
झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने रविवार से ही कस्बे में घर-घर जाकर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष पद से चुनाव के लिए कांग्रेस ने किरण चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने वर्तमान नगर पंचायत झबरेड़ा अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह को दोबारा मौका दिया है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी अपने महिला समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। वह क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर अपने पक्ष में वोट मांग रही हैं। वहीं भाजपा की ओर से चौधरी मानवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ कस्बे वासियों के बीच में पहुंचे और अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।