नीलगाय की टक्कर से दंपति घायल
झबरेड़ा। नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर स्थिति होने के चलते घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 24 April 2025 06:17 PM

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर स्थिति होने के चलते घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कस्बा निवासी खंडू सिंह अपनी पत्नी रेशम के साथ बाइक पर सवार होकर रुड़की से वापस अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह लाठरदेवाहुण नहर पुल के पास पहुंचे तो सड़क पार कर रही नीलगाय ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।