Police Raid Uncovers Illegal Slaughter of Prohibited Animals Arrests Pending 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPolice Raid Uncovers Illegal Slaughter of Prohibited Animals Arrests Pending

40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

मंगलौर, संवाददाता। पुलिस में एक मकान में छापा मारकर प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। मौके से कटान के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मौके से फरा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 11 April 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। मौके से कटान के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गुरुवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में एक मकान में प्रतिबंधित पशुओं का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकबूल के घर में छापा मार कारवाई की। पुलिस की भनक लगते आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस टीम ने मौके से करीब 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इसके अलावा मौके से ही कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित मास को कब्जे में लेकर सैंपल लेने के बाद नष्ट कर दिया है।

उप निरीक्षक मुनव्वर हुसैन ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।