BJP s Foundation Day Rajesh Shukla Engages with Locals in Ajad Nagar पूर्व विधायक शुक्ला ने आजाद नगर में किया प्रवास, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsBJP s Foundation Day Rajesh Shukla Engages with Locals in Ajad Nagar

पूर्व विधायक शुक्ला ने आजाद नगर में किया प्रवास

भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आजाद नगर सुनहरा वार्ड में प्रवास किया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। शुक्ला ने सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 13 April 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक शुक्ला ने आजाद नगर में किया प्रवास

किच्छा, संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आजाद नगर सुनहरा वार्ड 2 की बूथ संख्या 101 व 102 के क्षेत्र में प्रवास किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। शनिवार शाम प्रवास के दौरान पूर्व विधायक शुक्ला ने वार्डवासियों को भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों से भी मुलाकात की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गरीबों को पक्का मकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, हर घर नल योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित कई लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में पार्टी का ध्वज लेकर पदयात्रा निकाली और जनसंपर्क किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, संजीव खन्ना, मुकेश कोली, नितिन चरण वाल्मीकि, राजकुमार कोली, विनोद कोली, उत्तम मजूमदार, रमन कोली, सचिन कुमार वाल्मीकि, प्रदीप पुजारा, अमर मजूमदार, हीरा सरकार, विवेक कुमार, गुलशन कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।