एएनएम सेंटर, मंदिर परिसरों में चलाया सफाई अभियान
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। बैठकें की गईं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया और जन...

रानीखेत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत तहसील के दूरस्त सूरी सहित तमाम स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला रावत और बेड़गांव बूथ में कण्डारखुआ मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र परिहार ने अभियान में भाग लिया। कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एएनएम सेंटर, मंदिर परिसर व आंगनबाड़ी केंद्र में साफ सफाई की गई। चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में संयोजक रमेश कांडपाल, सह संयोजक बालम सिंह माहरा, सूरी बूथ अध्यक्ष राम सिंह परिहार, बेड़गांव बूथ अध्यक्ष टीका सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, तारा सिंह परिहार, दीवान नेगी, अजय बेलवाल आदि भी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।