Departmental Competitions at Rajkiya Postgraduate College Focus on Gender Equality and Women Empowerment भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह पोस्टर प्रतियोगिता सुहानी प्रथम, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDepartmental Competitions at Rajkiya Postgraduate College Focus on Gender Equality and Women Empowerment

भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह पोस्टर प्रतियोगिता सुहानी प्रथम

सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र और अंग्रेजी विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 3 May 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
 भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह पोस्टर प्रतियोगिता सुहानी प्रथम

सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभागीय परिषद शिक्षा शास्त्र एवं अंग्रेजी के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। लैंगिक असमानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी में भाषण प्रतियोगिता में डॉ दीक्षा खम्पा ने कहा कि लैंगिक समानता से ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। डॉ अभिमन्यु ने कहा कि भारत तेजी के साथ लैंगिक समानता की ओर बढ़ रहा है। डॉ संजय टम्टा ने कहा लैंगिक समानता व महिलाओं के विकास के लिए संविधान का सही कार्यान्वयन को सर्वप्रमुख बताया तथा देश के विकास के लिए उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया।

डॉ प्रज्ञा सिन्हा ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने में लैंगिक असमानता बहुत ज्यादा है। भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह परिहार प्रथम, सौरभ भट्ट द्वितीय, विक्रांत तिवारी तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी ने प्रथम, पारुल जायसवाल ने द्वितीय, निभा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर रेनू रानी बंसल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां डॉ राजविंदर कौर, डॉ दुर्गा तिवारी और डॉ सोहनी, डॉ विमला सिंह, डॉ संजय टम्टा, डॉ दीपा मखोलिया, डा अमिमन्यु, डॉ शोभा पांडे, डॉ गरिमा जोशी, डॉ सोहनी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।