One Nation One Election BJP Youth Wing Conducts Awareness Rally in PDDU Nagar एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए निकाला जुलूस, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsOne Nation One Election BJP Youth Wing Conducts Awareness Rally in PDDU Nagar

एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए निकाला जुलूस

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर तक गई। संगोष्ठी में नेताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 3 May 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए निकाला जुलूस

पीडीडीयू नगर। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को पीडीडीयू नगर में एक जन जागरण यात्रा निकाली गई। जनजागरण यात्रा नगर के सुभाष पार्क से शुरू होकर जीटी रोड से कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर तक निकाली गई। मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि की एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में विकास की गति बढ़ेगी। इससे आर्थिक रूप से देश समृद्ध होगा। बार-बार चुनाव से होने वाले खर्च पर भी लगाम लेगेगी। क्षेत्रीय उपाध्याय युवा मोर्चा खुशबू सिंह ने कहां की एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से पूरे देश में उन्नति होगी।

देश को तोड़ने वाली शक्तियां कमज़ोर होगी। इस मौके पर अनिल यादव, हर्षित तिवारी, सयोजक हिमांशु सिंह, अशोक सोनकर, कमलाकर दुबे, आशुतोष तिवारी हर्षित, निधि तिवारी, कुंदन सिंह, सुमित सिंह, संदीप सिंह, मालती गुप्ता,अमित तिवारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।