Horrific Crime Mute Woman Raped by Relative in Mavanaa Accused Arrested मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHorrific Crime Mute Woman Raped by Relative in Mavanaa Accused Arrested

मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News - मवाना के फलावदा थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर महिला के साथ रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला का पति काम पर गया था, जबकि आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 4 May 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मवाना। फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर महिला के साथ रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया या। महिला के पति ने फलावदा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के गांव पूरबालियान निवासी कल्लू फलावदा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार को पीड़िता का पति मजदूरी करने गया हुआ था। तहरीर में आरोप लगाया गया पत्नी घर पर अकेली थी। आरोपी ने मूक बधिर महिला को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला को धमकी देते हुए आरोपी वहां से चला गया।

शुक्रवार देर रात पीड़िता ने पति को घर आने पर वारदात की जानकारी दी। पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फलावदा पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की। मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।